आज़ाद हैं हम,
भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।
दिल में गर्व,
ज़ुबान पर जय हिन्द के नारे लेकर,
बेखौफ हम भारतीय विश्व में अपना नाम बना रहे हैं।
लगता है जैसे ये भारत धड़कता है,
जब भी राष्ट्र गान बजता है,
आंखो में खुशी के आंसू झलक जाते हैं,
और
एक पल में सारी कुर्बानियां जवानों की
याद आ जाती हैं।
हम भारतीय हैं,
भारतीय हैं हम,
एक जुट हो कर,
साथ में आगे बढ़ते जाते हैं।