कहते है ना,
समय बलवान है…
बलवान हैं समय!
आपको मज़बूत बनाता है,
असलियत से रूबरू करवाता है।
जीना सिखाता हैं उस मोड़ पर
जब जीना मुश्किल लगे।
समय हैं,
हर पल कुछ ना कुछ सिखाता है।
हिम्मत से चलने का हौंसला देता है,
बेबाक सच के दम पर आगे बढ़ने का जज़्बा देता हैं।