जब दुनिया जंगल सी बन जाये,
तो शेरनी बनने में ही भलाई है।
क्यों डर के लुकना छिपना है तुम्हें,
जब मज़बूती तुम्हारी बुनियाद में है?
क्यों घबराते हो?
जब मज़बूत रह सकते हो तुम।
दुनिया में यूँही,
नही बिखरने देना खुद को,
जब हिम्मत रखते हो,
सच्चे रहने की!
झूट की उम्र लम्बी नही होती,
सच अमर होता हैं!
शेरनी हो,
गीदड़ की भीड़ बड़ी ज़रूर होती हैं,
मगर शेरनी की दहाड़ के सामने टिकती नही!
Woww
भारत की नारी सब पर भारी
याद आई आज हमें
थी वो नारी यहा
नाम था उनका लक्ष्मी बाई
थी झांसी की रानी यहा।।
आ गई फ़ौज गीदड़ों की
कहते अंग्रेज उन्हें वहां
पल में जागी शेरनी वो
मार भगाया उन्हें वहाँ।।
LikeLiked by 2 people
बहुत उम्दा लिखा हैं आपने! मज़ा आ गया!
LikeLiked by 1 person
नही नही कभी नही
मजा कभी ना कहना यहा
शब्दो से सदा मिलता आनन्द
मजे की मिलती यहा सजा सदा।।
शब्द देते सदा मुस्कान
देते सदा सुकून यहा
देते संतावना देते ऊर्जा
दिशा जीवन की बदले सदा।।
LikeLiked by 2 people
Nice
LikeLiked by 1 person
💐💐
🙏
LikeLiked by 1 person